उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) कुमाऊं आयुक्त ने ललित मोहन तिवारी को बनाया मेला मजिस्ट्रेट, आदेश जारी ।।

Uttarakhand city news

पूर्णागिरी मेला-2026: मुनस्यारी के एसडीएम ललित मोहन तिवारी नियुक्त किए गए मेला मजिस्ट्रेट

प्रसिद्ध श्री पूर्णागिरी मेला-2026 की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने एवं मेले के सफल संचालन हेतु प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण तैनाती की गई है। जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार द्वारा मेले के दृष्टिगत अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर उपलब्ध कराने के संबंध में किए गए अनुरोध को स्वीकार करते हुए, कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने मुनस्यारी के उपजिलाधिकारी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत द्वारा जारी आदेशों के क्रम में, श्री ललित मोहन तिवारी, उपजिलाधिकारी (SDM) मुनस्यारी को अग्रिम आदेशों तक श्री पूर्णागिरी मेले के लिए ‘मेला मजिस्ट्रेट’ तैनात किया गया है। यह निर्णय मेले के दौरान उमड़ने वाली भारी भीड़ के प्रबंधन, कानून व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
आयुक्त श्री रावत ने श्री ललित मोहन तिवारी को निर्देशित किया है कि वह तत्काल मुनस्यारी से कार्यमुक्त होकर जिलाधिकारी कार्यालय चम्पावत में अपनी योगदान आख्या (Joining Report) सुनिश्चित करें। नवनियुक्त मेला मजिस्ट्रेट श्री तिवारी मेले के सुरक्षित और सुगम आयोजन हेतु स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर अपनी सेवाएं देंगे।

Ad
To Top