उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड)शादी समारोह में शामिल होने आए आइटीबीपी जवान की सड़क हादसे में मौत।।

Uttarakhand city news उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने अपने परिवार के पास घर आए आइटीबीपी जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
बताया जाता है कि बीते शनिवार की शाम आइटीबीपी जवान कैलाश नाथ जाखनी में अपने बड़े भाई महेंद्र नाथ से मिलने गए थे। जिसके बाद वापस घर आने के बाद वह शाम करीब 7-8 बजे के आसपास परिजनों से बरात में शामिल होने की बात कहकर एक बरात घर की ओर निकल ग‌ए थे। बताया जा रहा है कि रात लगभग 12 बजे वह शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद अपने घर की ओर वापस लौट रहे थे, तभी जैसे ही वे मुख्य सड़क पर पहुंचे, एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) तीन घंटे यहां ऐसा रहेगा मौसम।।

मध्यरात्रि के बाद एक व्यक्ति, जो बरात से वापस लौट रहा था, ने कुमौड़ और जाखनी के बीच सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े जवान को देखा और तुरंत 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कैलाश नाथ को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि वर्तमान में उनका परिवार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के कुमौड़ क्षेत्र में किराये पर रहता है। पत्नी किरन, सात वर्षीय बेटी आरुषि और 11 महीने के बेटे दक्ष के साथ वे इसी घर में रह रहे थे।
जवान के पिता दानी नाथ गोस्वामी ने पुलिस में तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई है। कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(नैनीताल)स्कूल से लौटते लापता हुए बच्चे तो पुलिस ने लिया एक्शन ।।

कैलाश नाथ अपने छोटे बच्चों को बेहतर पढ़ाई दिलाने के लिए जिला मुख्यालय में किराये पर रह रहे थे। अचानक हुए इस हादसे ने उनके मासूम बच्चों से पिता का साया छीन लिया। पत्नी किरन समेत परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में हैं। आईटीबीपी मिर्थी में 5 जुलाई 2024 से तैनात जवान कैलाश नाथ के निधन पर वाहिनी के सेनानी सहित कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। जवान के अनुशासन और सेवाभाव को याद करते हुए साथियों ने मृतक जवान और शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Ad Ad
To Top