
Uttarakhand city news dehradun -: श्रावण मास में कांवड़ मेले को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई रेल गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाने की व्यवस्था की है।
गाड़ी संख्या 14306/14305 (हरिद्वार- दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस), गाड़ी संख्या 14303/14304 (हरिद्वार- दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस ), गाड़ी संख्या 54473/54474 (दिल्ली-सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर) में 05 अतिरिक्त सामान्य (जनरल) कोच प्रत्येक गाड़ी में लगाये जायेंगे।
वही गाड़ी संख्या 14306 (हरिद्वार- दिल्ली एक्सप्रेस) में दिनांक 24.07.2025 से 11.08.2025 तक, गाड़ी संख्या 14305 (दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस) में दिनांक 25.07.2025 से 12.08.2025 तक, गाड़ी संख्या 14303 (हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस) में दिनांक 23.07.2025 से 09.08.2025 तक, गाड़ी संख्या 14304 (दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस) में दिनांक 24.07.2025 से 10.08.2025 तक, गाड़ी संख्या 54473 (दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर) में दिनांक 24.07.2025 से 10.08.2025 तक तथा गाड़ी संख्या 54474 (सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर) में दिनांक 25.07.2025 से 11.08.2025 तक 05 अतिरिक्त सामान्य (जनरल) कोच यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु लगाये जायेंगे।
