उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (लालकुआँ) ध्वज-पताका स्थापना के साथ श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ,गुरुवार को होगी कलश यात्रा ।।


लालकुआँ में ध्वज-पताका स्थापना के साथ श्री राम कथा महोत्सव का शुभारंभ,गुरुवार को होगी कलश यात्रा

लालकुआँ।
धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के संवर्धन के उद्देश्य से लालकुआँ नगर में श्री राम कथा महोत्सव का भव्य शुभारंभ बुधवार को 25 एकड़ रोड जाल में ध्वज-पताका स्थापना के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से किया गया। इस अवसर पर संपूर्ण क्षेत्र “जय श्री राम” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

राधे-राधे सेवा समिति, लालकुआँ के तत्वावधान में आयोजित यह संगीतमय श्री राम कथा बृहस्पतिवार 18 दिसम्बर से शनिवार 27 दिसम्बर 2025 तक निरंतर आयोजित की जाएगी। कथा के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, जीवन मूल्यों तथा सनातन संस्कृति के महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)पंतनगर विश्वविद्यालय के इस छात्र को मिला बड़ा सम्मान. दीजिए बधाई ।।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संजीव शर्मा, जीवन कावड़वाल, कुलदीप मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री, शैलेंद्र सिंह, हरीश नैनवाल, अरुण जोशी, दीवान सिंह बिष्ट, बी.एन. शर्मा, अनिल सिंह, पंचम लाल, भोलाराम तथा कथा आयोजन से जुड़े पंडित चंदन द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज-पताका की स्थापना की गई, जिसके साथ ही श्री राम कथा आयोजन की औपचारिक शुरुआत हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) ऑरेंज अलर्ट में 12 जनपद, शासन ने जारी किए सभी डीएम को निर्देश।

कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने “रघुकुल रीति सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई” जैसे प्रेरणादायी प्रसंगों का श्रवण कर धर्म, सत्य एवं मर्यादा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन समाज में संस्कार, सेवा, समर्पण एवं सद्भावना की भावना को सुदृढ़ करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)इस जिले में समानता द्वारा समरसता थीम पर आधारित प्रथम यूसीसी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया ।।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 35;

आयोजकों के अनुसार गुरुवार को कलश स्थापना के साथ श्री राम कथा का विधिवत शुभारंभ होगा। यह कथा श्रद्धेय कथावाचक पंकज मिश्रा ‘मयंक’ द्वारा श्रवण कराई जाएगी।

समिति ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री राम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


Ad Ad
To Top