उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी)केमिस्टों की बैठक में अधिकारियों न औषधि नियमों के पालन पर दिए दिशा-निर्देश ।।

हल्द्वानी में केमिस्टों की बैठक, औषधि नियमों के पालन पर दिए गए दिशा-निर्देश
हल्द्वानी। हल्द्वानी केमिस्ट एसोसिएशन के सभागार में उत्तराखंड औषधि विभाग के डिप्टी ड्रग कंट्रोलर हेमंत सिंह नेगी द्वारा जिला नैनीताल के हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं एवं नैनीताल क्षेत्र के समस्त केमिस्ट पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दवाइयों के भंडारण, बिक्री एवं औषधि नियमों के अनुपालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डिप्टी ड्रग कंट्रोलर ने एनआरएक्स श्रेणी में आने वाली दवाइयों के सुरक्षित रखरखाव, चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाइयों को केवल वैध पर्चे पर ही बिक्री करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने होलसेलर व रिटेलर द्वारा दवाइयों के भंडारण की प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण एवं मानकों की जानकारी दी। प्रतिबंधित कफ सिरप की वापसी को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।
बैठक में मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छता व्यवस्था, एक्सपायरी दवाइयों के लिए अलग बॉक्स अनिवार्य रूप से रखने पर जोर दिया गया। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर ने इन सभी निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार जिले के समस्त केमिस्ट बंधुओं तक करने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर डिप्टी ड्रग कंट्रोलर हेमंत सिंह नेगी के साथ सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट, सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार, नैनीताल की ड्रग इंस्पेक्टर अर्चना गहतोड़ी तथा उधम सिंह नगर के ड्रग इंस्पेक्टर शुभम कोटनाला उपस्थित रहे। उनके आगमन पर हल्द्वानी केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अधिकारी एवं जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सेतिया ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बैठक में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष इकरार भाई, रामनगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गर्ग जी, लालकुआं के केमिस्ट क्लब से अनीस अहमद, हरीश बिसौती, मनोहर लाल, हल्द्वानी केमिस्ट एसोसिएशन से प्रेम मदन, नरेंद्र साहनी, पंकज कंसल, हेमलता मिश्रा, कैलाश नायर, गिरीश जोशी, विशाल साहनी, उमेश चंद जोशी, पंकज पोपली, संदीप जोशी, सी.के. भसीन सहित बड़ी संख्या में केमिस्ट पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Ad Ad
To Top