टनकपुर चंपावत -:स्कूल प्रबंधन एवं बस चालक और परिचालक के तालमेल के बीच एक बड़ा हादसा होते हुए टला सुबह तड़के एमडीएम स्कूल की बस बच्चों को लेने थ्वालखेड़ा गई थी लेकिन स्कूल प्रबंधक द्वारा अधिक बरसात होने के चलते ऐन समय में बस ड्राइवर एवं परिचालक को बच्चे ना लाने के निर्देश देने के बाद बस वापस स्कूल आ रही थी लेकिन किरोड़ा नाले में जलस्तर बड़े जाने से वह बस नाले में बह गई जिसमें चालक और परिचालक को पुलिस प्रशासन एवं
एसडीआरएफ ने दोनों को सकुशल रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया
कुमाऊं मंडल के कई स्थानों में तेज बारिश हो रही है। इससे नदी और नाले उफान पर हैं।
बताया जाता है कि मंगलवार सुबह 6.25 बजे एमडीएम स्कूल की बस बच्चों को लेने थ्वालखेड़ा जा रही थी। इस बीच किरोड़ा नाले में जलस्तर बढ़ गया। प्रबंधक धर्मेंद्र चंद्र को सूचना मिली कि किरोला नाला बढ़ रहा है तो उन्होंने चालक को वापस आने को कहा। इसके बाद चालक बिना बच्चों को लिए वापस आ रहा था।वापसी के दाैरान किरोड़ा नाले के किनारे पर बस तेज बहाव की चपेट में आ गई और पलट गई। बस में चालक कमलेश सार्की व परिचालक योगेश पंत ही थे। बस नाले में गिरने से बस का आगे का बाया शीशा टूट गया। जिससे चालक परिचालक उस से बाहर निकल आए। दोनों को चोट आई है। दोनों को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने सुरक्षा के मध्येनजर उक्त मार्ग को पानी का बहाव कम होने तक बन्द कर दिया गया है।
घायल
01-कमलेश कार्की पुत्र राजेन्द्र शार्की, उम्र-45 वर्ष, निवासी बिचई टनकपुर (चालक)
02-युगल किशोर पन्त पुत्र नवीन चन्द्र पन्त, उम्र-30 वर्ष, निवासी टैक्सी स्टैण्ड टनकपुर (परिचालक)
पुलिस टीम-
01-उ0नि0 सोनू सिंह बोहरा चौकी प्रभारी बूम
02-कानि0 हरीश बिष्ट
03-कानि0 विक्रम सिंह
अग्निशमन टीम-
1- ic/LFM श्याम सिंह फायर स्टेशन टनकपुर
2- LFM बालमुकंद
3-DVR धर्मेंद्र लाल
4- Fm उमेश सिंह
5-FM सुनील कुमार
6-FM भूपेंद्र सिंह
7- FM सुभाष जोशी
एसडीआरएफ टीम
01-कानि0 अंशुल पाण्डेय
02-कानि0 अजय बोहरा




