आईआईटी रुड़की में पीएनजी सुविधा के प्रथम चरण का उद्घाटन
रुड़की, 26 मार्च। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में सतत ऊर्जा और आधुनिक अवसंरचना की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) सुविधा के प्रथम चरण का उद्घाटन किया गया। ।
यह परियोजना भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और गेल गैस लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम एचएनजीपीएल द्वारा क्रियान्वित की जा रही है।
कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत और बीपीसीएल (गैस) के बिज़नेस हेड राहुल टंडन ने संयुक्त रूप से पीएनजी परियोजना के प्रथम चरण, जिसमें डी-कंप्रेशन यूनिट शामिल है, का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्थान के उप निदेशक प्रो. यू.पी. सिंह, एचएनजीपीएल के सीईओ विवेक वोहरा, सीएफओ नवीन कुमार समेत दोनों संस्थानों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
परियोजना के तहत अब तक परिसर में 15 हजार मीटर से अधिक एमडीपीई पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इस सुविधा का विस्तार 14 छात्रावासों के मेस और करीब 1500 आवासों तक किया जाएगा। एचएनजीपीएल की टीम, आईआईटी के इंस्टीट्यूट वर्क्स डिपार्टमेंट के सहयोग से, परिसर के प्रत्येक रसोईघर तक पीएनजी कनेक्शन पहुंचाने में जुटी है।




