Uttarakhand city news dehradun: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ले ली है। इस बरसात से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है तथा गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है जिन किसानों ने खेत से गेहूं काट लिए उनको तो कुछ फायदा हो सकता है लेकिन खड़ी फसल और बरसात ने अब गेहूं को खराब कर दिया है तेज हवा के चलते अनेक स्थानों पर गेहूं भी खेत में गिर गए हैं जिससे उनका आर्थिक बड़ा नुकसान हुआ है ।
लगातार हो रही बारिश के चलते अप्रैल महीने में ठंड की वापसी हो गई है। सामान्य से करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने से लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। मौसम विभाग ने अनेक जनपद में जारी किया यलो अलर्ट ।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है, हालांकि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली और झोंकेदार हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।




