उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(पंतनगर) विश्वविद्यालय में शराब की होम डिलीवरी, नए जुगाड़ में पकड़ा गया आरोपी ।।

पंतनगर -: पुलिस ने एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में सख्त कार्रवाई करते हुए यूनिवर्सिटी कैम्पस में शराब की होम डिलीवरी का प्रचार करने वाले युवक को गिरफ्तार करने मैं सफलता पाई है पकड़े गए आरोपों की पहचानदेवाशीष विश्वास पुत्र रविन्द्र विश्वास निवासी ग्राम टैगोर नगर, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार 20.2.2026 को पन्तनगर यूनिवर्सिटी कैम्पस में समाचार पत्रों के अंदर आपत्तिजनक कार्ड वितरित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। कार्ड पर अंग्रेजी में “Fast delivery, enjoy a drink at the comfort and safety of your home, we are just a call away” अंकित था, जिससे परिसर में शराब व अन्य मादक पदार्थों की होम डिलीवरी की आशंका बनी जिसको पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है।
विश्वविद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय लोगों द्वारा रोष व्यक्त करते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान देवाशीष विश्वास पुत्र रविन्द्र विश्वास निवासी ग्राम टैगोर नगर, शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा उक्त कार्ड अखबारों में डालकर वितरित किया जाना पाया गया।

Ad Ad
To Top