उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) उत्तराखंड हाईकोर्ट में किच्छा सिरोली कला नगर पालिका चुनाव को लेकर आज भी होगी सुनवाई ।।

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उधम सिंहनगर के किच्छा सिरोली कला में नगर पालिका का चुनाव अभी तक नही करने के की मांग को लेकर दायर याचिका याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने राज्य सरकार से कहा कि कल 9 अप्रैल तक कोर्ट को यह बताएं कि यहां कब तक चुनाव कराए जा सकते है वर्तमान स्थिति से अवगत कराएं। इस सम्बंध में राज्य चुनाव आयोग और राज्य सरकार आज तक स्थिति से अवगत कराएं। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई आज भी जारी रखी है। कोर्ट ने उदाहरण के तौर पर कहा कि जब राज्य के सभी नगर पालिकाओं का चुनाव हो चुका है तो इसका क्यों नही? पूर्व में भी सर्वोच्च न्यायलय ने तय समय के भीतर चुनाव करने को लेकर आदेश जारी किए हुए हैं। लेक़िन राज्य सरकार दिए गए निर्देशों का अनुसरण नही कर रही है।
मामले के अनुसार किच्छा उधम सिंह नगर के सिरोलीकलां ग्राम निवासी मोहम्मद याशीन सहित अन्य ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि किच्छा नगर पालिका के विस्तारीकरण वर्ष 2018 में हुआ था। जिसमें सिरौली कला, बंडिया, देवरिया व आजादनगर को बाद में शामिल किया गया था। वर्ष 2018 में ही नगर पालिका के चुनाव हुए, जिसमें सिरौलीकलां क्षेत्र में तीन वार्ड 18. 19 व 20 व कुछ क्षेत्र वार्ड नं .17 को भी शामिल किया गया। फिर हटा दिया गया। बाद में कोर्ट के आदेश पर फिर शामिल कर दिया गया। जबकि सिरौलीकलां नगर पालिका किच्छा में विगत 6 वर्षों से शामिल है तथा नगर पालिका द्वारा इस क्षेत्र में अभी तक लगभग 5 करोड़ के विकास कार्य किये जा चुके है। अब वर्तमान में सिरौलीकलां को किच्छा नगर पालिका से पृथक किया जा रहा है, जिसका सिरौलीकलां क्षेत्रवासी विरोध करते है। वह चाहते हैं कि सिरौलीकला को नगर पालिका में ही रखा जाये। और उनके यहां भी अन्य नगर पालिकाओं का कार्यकाल समाप्त होने के बाद तुरंत चुनाव कराए जायँ। जबकि कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी प्रशासक पालिका कार्यभार सभालें हुए है। जिसकी वजह से उनके कई जरूरी कार्य नही हो पा रहे।

To Top