उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (हल्द्वानी) इस दिन आएंगी भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ।।

Ad

“8 मई क़ो वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के कार्यक्रम मे राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा साजिया इल्मी शिरकत करेंगी “

आज भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक भाजपा नैनीताल के सभी मंडलों की टोलियां( प्रत्येक मंडल से एक संयोजक दो सहसंयोजक) के साथ कामकाजी बैठक रही जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता एवं महापौर नगर निगम (वक्फ जन जागरण प्रभारी) गजराज बिष्ट जी व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तौलिया पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मजहर नईम नवाब उपस्थिति रहे!
बैठक में जिला अध्यक्ष आदरणीय प्रताप बिष्ट ने वक्फ जन जागरण अभियान में अपना मार्गदर्शन दिया कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया आगामी 8 मई 2025 को हल्द्वानी वक्फ जन जागरण अभियान हेतु हजारों की संख्या में अल्पसंख्यक समाज और सामाजिक लोगों के साथ भव्य सम्मेलन होगा जिसमें सांसद नैनीताल उधम सिंह नगर अजय भट्ट भारतीय जनता पार्टी की तेज तरार नेत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी वक्फ बोर्ड जन जागरण अभियान को संबोधित करेंगी,
बैठक में प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा महबूब हसन बंजारा जी जिला संयोजक हरिमोहन अरोड़ा जी सहसंयोजक अली नकवी जी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा प्रताप सिंह रैक्वाल कार्तिक हरबोला जी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अलका जीना जी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा विनोद जायसवाल जी जिला मंत्री प्रमोद बोरा जी विभिन्न मंडलों के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Orange alert(उत्तराखंड) भारी बरसात को लेकर इस जनपद में 22 से 26 जून तक हाई अलर्ट.हेल्पलाइन नंबर जारी ।।

To Top