Uttarakhand city news हल्द्वानीआवश्यक सूचना
सर्व संबंधितों को सूचित किया जाता है कि राज्य मार्ग संख्या 10 के अंतर्गत भीमताल प्रभाग में किलोमीटर 13, 14 एवं 15 (बोहराकून के पास) दिनांक 03.12.2025 से 15.12.2025 तक प्रातः 08:00 बजे से अपरान्ह 12:00 बजे तक डामरीकरण का कार्य किए जाने के कारण उक्त तिथि व समय पर भीमताल और रानीबाग के मध्य समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
अतः स्थानीय निवासियों, आम जनमानस, वाहन स्वामीयों व चालकों तथा पर्यटकों से अनुरोध है कि जिन्हें उक्त तिथियों में प्रातः 07:30 बजे से 12:30 बजे तक भीमताल से हल्द्वानी की ओर व हल्द्वानी से भीमताल की ओर यात्रा करनी है असुविधा से बचने हेतु वाया भवाली- ज्योलिकोट मार्ग का प्रयोग करेंगे ।
नैनीताल पुलिस द्वारा जनहित में जारी




