काठगोदाम में मारपीट और हंगामा करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी/नैनीताल, 27 मार्च — जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर मारपीट और विवाद करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार, 26 मार्च को पुरानी चुंगी मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज की घटना हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया।
अगले दिन 27 मार्च को जब एक पक्ष के लोग पुलिस चौकी मल्ला काठगोदाम में मौजूद थे, तभी दूसरे पक्ष के कुछ युवक वहां पहुंच गए और विवाद करने लगे। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद वे नहीं माने और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करते रहे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उपनिरीक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपाल आर्या (31), सितेश आर्या (24) और अमन कुमार (19) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मल्ला काठगोदाम उपनिरीक्षक दिलीप कुमार और कांस्टेबल करतार सिंह शामिल रहे।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी




