हल्द्वानी Uttarakhand city news इसका मतलब जनपद में अवैध शराब की बिक्री अभी भी जारी है आबकारी विभाग ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है जो दर्शाता है कि अभी भी शराब की बिक्री बदस्तूर जारी है खटीमा में शराब के सेवन से हुई मौत के बाद आबकारी विभाग हरकत में आया और शराब बरामद हुई जो एक प्रश्न चिन्ह छोड़ रही है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश के बाद आबकारी टीम हल्द्वानी द्वारा शनिवार को अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए फतेहपुर,लामाचौड़ गौलापार, दौलतपुर क्षेत्र में भी दबिश की गई।
कार्यवाही के दौरान गोपाल सिंह पुत्र पूरन सिंह के आवास से कुल 65 टेट्रा पैक देशी शराब, 42 पव्वा अंग्रेजी शराब,156 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई।
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद समस्त मदिरा को कब्जे में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।
दबिश टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी, संजय कुमार
प्रधान आबकारी सिपाही चंद्रशेखर, महेशआबकारी सिपाही राहुल, शीतल मौजूद रहे।




