Uttarakhand city news महावीर जयंती पर अवकाश, फिर भी नगर निगम का टैक्स अनुभाग रहेगा खुला
हल्द्वानी। दिनांक 30 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर जहां एक ओर सरकारी कार्यालयों में राजकीय अवकाश घोषित किया गया है, वहीं दूसरी ओर वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
नगर आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 30 मार्च को नगर निगम का कर एवं मार्केटिंग अनुभाग आम जनता के लिए पूर्ण रूप से खुला रहेगा। इस दिन नागरिक अपने लंबित टैक्स जमा कर सकेंगे, जिससे वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी कर एवं मार्केटिंग अधिकारी एवं कर्मचारी उक्त तिथि को नियमित दिनों की भांति अपने कार्यों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे। नगर निगम प्रशासन ने करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का लाभ उठाते हुए समय पर अपने करों का भुगतान करें।




