उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) सिमरन निकला शराब तस्कर. 25 पेटी शराब बरामद ।।

लग्जरी वाहन से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने XUV700 (UK-04AJ-7676) वाहन से कुल 25 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसात और हिमपात से बढ़ेगी ठंड ।।

यह कार्रवाई एसपी सिटी श्री मनोज कत्याल के निर्देशन, सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली प्रभारी श्री रोहिताश सागर के नेतृत्व में भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी उ0नि0 अनिल कुमार एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) मानसून से गौला नदी बहेगी टनल के द्वारा, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण ।।

बरामद शराब

  • Red Label – 10 पेटी
  • Jameson – 05 पेटी
  • Ballantine’s – 05 पेटी
  • Blonde – 05 पेटी
    कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹6 लाख

गिरफ्तार अभियुक्त

  • सिमरन प्रीत (36 वर्ष)
  • पिता – परविंदर सिंह
  • निवासी – गोविंदपुरा, सुभाषनगर, हल्द्वानी
    बताया जा रहा है कि अभियुक्त बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता है और अवैध शराब हरियाणा से तस्करी कर हल्द्वानी लाया गया था
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) फिर बदलेगा मौसम, बरसा और हिमपात इन जनपदों में ।।

पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 अनिल कुमार, चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव
  2. उ0नि0 रेनू सिंह
  3. कानि0 दिनेश नगरकोटी

पुलिस की यह कार्रवाई नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ा संदेश मानी जा रही है।

Ad Ad
To Top