उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) सनसनी खेज हत्या,पार्षद ने दिया घटना को अंजाम, भाजपा ने पार्टी से निकला।।

हल्द्वानी में सनसनीखेज घटना हुई है। यहां रामपुर रोड इलाके में देर रात हुई फायरिंग की घटना में एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि निगम पार्षद अमित बिष्ट ने युवक पर गोली चलाई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।
मृतक की पहचान नितिन लोहनी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नितिन अपने एक साथी के साथ गौलापार से हल्द्वानी लौट रहा था। इसी दौरान उसने पार्षद अमित बिष्ट से मिलने की बात कही और दोनों उसके घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि गेट पर घंटी बजाने के बाद पार्षद हथियार के साथ बाहर आया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) भीषण शीतलहर का प्रकोप, जनपद में इस दिन तक आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद।।

आरोप है कि पहले एक फायर जमीन पर किया गया, जिसके बाद नितिन वहां से भागने लगा। इसी दौरान उस पर गोली चलाई गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी ने सशस्त्र सीमा बल के साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा भावना की करी सराहना ।।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल और एएसपी दीपशिखा अग्रवाल मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

हल्द्वानी में भाजपा ने कार्रवाई की है। शहर में सोमवार को हुई युवक नितिन लोहनी की हत्या के मामले में भाजपा ने कड़ा कदम उठाया है। भाजपा ने आरोपी अमित बिष्ट को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) आज 6 जनपदों में येलो अलर्ट, इन जनपदों में बरसात, और हिमपात ।।

भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि पार्टी ने इस घटना को गंभीरता से लिया और आरोपी को तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया। इस कदम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अपराध और राजनीतिक सदस्यता साथ नहीं चल सकते।

भाजपा ने साथ ही कहा कि कानून और न्याय व्यवस्था का सम्मान करते हुए घटना की जांच में प्रशासन के साथ पूरा सहयोग किया जाएगा।

Ad Ad
To Top