Uttarakhand city news Haldwani पुलिस ने हल्द्वानी के डालाकोटी कंपाउंड से कीमती चंदन के चोरी छिपे पेड़ काटकर तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है आरोपी ने पेड़ काटने के लिए
जेल में बनाई थी प्लानिंग, तथा कानपुर में बेचने की थी तैयारी; पुलिस ने पकड़ा चंदन चोर”
अभियुक्त से चोरी किए गए चंदन की लकड़ी और औजार भी बरामद
एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी०* द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिए गए सख्त निर्देशों के क्रम में, हल्द्वानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस* ने चंदन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
20 फरवरी को वादी उमेश चंद्र डालाकोटी (निवासी डालाकोटी कंपाउंड, रामपुर रोड) ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी कि उनके परिसर से अज्ञात चोरों ने चंदन का कीमती पेड़ काटकर चोरी कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में FIR No. 24/2026 धारा 305(ए) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी* के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी सर्विलांस एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर दिनांक 22.02.2026 को सुशीला तिवारी अस्पताल तिराहे के पास से चंदन की चोरी करने वाले अभियुक्त कमल ढाली को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए चंदन की लकड़ी के 06 टुकड़े, एक आरी, एक बसुली, एक रेती और 04 दस्ताने बरामद किए गए।
बरामद लकड़ी के टुकड़ों का घटनास्थल पर मौजूद पेड़ के ठूंठ से मिलान करने पर बनावट और नाप हूबहू पाई गई।
पूछताछ में अभियुक्त कमल ढाली ने बताया कि
उसकी मुलाकात जेल में इन्द्रजीत राय नाम के अपराधी से हुई थी, जो पहले भी तस्करी के मामलों में शामिल रहा है।
दिनांक 19.01.2026 की रात वे यामाहा R15 (UK04AQ7350) से हल्द्वानी आए और डालाकोटी कंपाउंड में पेड़ काटा।
पकड़े जाने के डर से उन्होंने वहां लगे CCTV कैमरों के तार भी काट दिए थे।
चोरी की गई लकड़ी को वे कानपुर ले जाकर करीब ₹1800 प्रति किलो के भाव से बेचने की फिराक में थे।
कमल ढाली पुत्र किशनो ढाली निवासी सूरज फार्म ओझा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (U.P.)। अभियुक्त पूर्व में भी दिनेशपुर से चंदन तस्करी में जेल जा चुका है।




