उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी)वीकेंड पर रहेगा रूट बदला बदला ।।

वीकेंड के दौरान (शनिवार व रविवार) को हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान

नोट-यह डायवर्जन प्लान दिनांक 11.04.2026 व 12.04.2026 समय प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

◼️प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

◼️पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त भारी मालवाहक वाहनों को समय प्रातः 06:00 बजे से 21:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जो भारी वाहन जनपद सीमा के अंदर से हल्द्वानी को आते है उन्हें नंबर 01 बैंड से पीछे रोड के बांई ओर तथा भीमताल एचएमटी क्षेत्र में तथा पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अन्दर व मैगी प्वाइंट से अंदर पार्क किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) आंधी तूफान,बारिश जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जारी किए निर्देश ।।

◼️ मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त भारी वाहन गोलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे रोके जाएंगे।

◼️बरेली रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक व मालवाहक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

◼️रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक व मालवाहक वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड से एन एच 109 होते हुए पंतनगर-लालकुँआ से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,दो डंपर सीज ।।

◼️रामनगर, बाजपुर, कालाढूंगी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

◼️ यात्रा रूट में वाहनों का दबाव अत्यधिक होने पर एलपीजी वाहनों के अलावा समस्त आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों का (जैसे सब्जी, ईंधन, दूध आदि) का आवागमन समय 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, सीएम धामी ने श्रमिकों के खाते में जमा की राशि ।।

◼️ पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त पर्यटक एवं मालवाहक वाहन नरीमन तिराहा से वाया गोलापार अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ दिनांक 11.04.2026 को हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन भीमताल तिराहा से वाया भुजियाघाट-ज्योलिकोट होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ दिनांक 12.04.026 को समय 15:00 बजे से 21:00 बजे तक भवाली के मस्जिद तिराहा से व नैनीताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को नंबर 01 बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से वाया कालाढुंगी अपने गंतव्य को जाएंगे।

To Top