राज्य कर विभाग,हल्द्वानी की प्रवर्तन इकाई ने जीएसटी चोरी पर नकेल कसने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।
हल्द्वानी, 3 दिसंबर 2025
राज्य कर आयुक्त सोनिका सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर आयुक्त राकेश वर्मा (कुमाऊं जोन, रुद्रपुर) के मार्गदर्शन में संयुक्त आयुक्त(एस•आई •बी•/प्रवर्तन) रोशन लाल के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम द्वारा पान मसाले के परिवहन पर ₹12,02,480 जमा कराए गए।
विभाग को प्राप्त सूचना के आधार पर मेन मार्केट, सितारगंज, सनातन धर्मशाला के पास अधिकारियों की टीम पहुंची। मौके पर वाहन से पान मसाला अनलोड होते हुए। पाया गया तथा यह माल दिल्ली से सितारगंज बिना प्रपत्रों के सहारे सितारगंज लाया गया था। अतः वाहन को माल सहित राज्य कर भवन, खटीमा लाया गया। भौतिक सत्यापन में वाहन के अन्दर कमला पसन्द पान मसाले के 226200 POUCHES पाये गये। जिसका मूल्यांकन करते हुए 12,02,480 की पैनल्टी जमा कराई गई। असिस्टैन्ट कमिश्नर, (प्रभारी) सचल दल खटीमा मौ० कासिम एवं राज्य कर अधिकारी, विनोद कुमार आदि टीम में शामिल रहे।
संयुक्त आयुक्त(एस•आई •बी•/प्रवर्तन) रोशन लाल ने कहा कि “हर व्यापारी को पारदर्शी और वैधानिक व्यापार करना होगा। कर चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की विधिक कार्यवाही जारी रहेगी।”




