हल्द्वानी, 2 दिसंबर 2025 — नई वाहन संख्या श्रृंखला कल से जारी
हल्द्वानी। संभागीय परिवहन अधिकारी गुरुदेव सिंह ने जानकारी दी है कि निजी वाहनों की वर्तमान UK04AR नंबर श्रृंखला समाप्त होने वाली है। इसके स्थान पर नई श्रृंखला UK04AS को 3 दिसंबर (बुधवार) अपराह्न से जारी कर दिया जाएगा।
परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि जो लोग अपने वाहन के लिए इच्छित (फैंसी) नंबर लेना चाहते हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक वाहन स्वामी http://fancy.parivahan.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने पसंदीदा नंबर की बुकिंग कर सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नई श्रृंखला जारी होने के बाद फैंसी नंबरों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है, इसलिए वाहन स्वामी समय पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी पसंद का नंबर सुरक्षित करा लें।




