उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) विधायक सुमित हृदयेश ने ली अधिकारियों की बैठक, ।।

हल्द्वानी। हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक Sumit Hridayesh ने अपने आवास पर Uttarakhand State Development and Urban Development Authority (USDDA) के निदेशक Kuldeep Singh के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में नव-संलग्न वार्ड संख्या 34, 35, 36, 37, 48, 49 एवं 50 के बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने वार्डों से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। नागरिकों ने अधूरे विकास कार्यों, पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट की कमी, सीवर लाइन की अनुपलब्धता तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतों को विस्तार से रखा। लोगों ने बताया कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
विधायक सुमित हृदयेश ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों के साथ बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने USDDA निदेशक को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लंबित एवं अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने तथा प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
विधायक ने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का संतुलित एवं समुचित विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे क्षेत्र की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
बैठक में महेशानन्द, शंकर लाल कमाण्डो, ऋशु, जगदीश भारती, खीमानन्द पांडे, लक्ष्मीकान्त, संजू उप्रेती, मन्नू गोस्वामी, बच्ची सिंह बोरा, महेन्द्र सिंह, जीवन गिरी गोस्वामी, एन.बी. गुणवन्त, नवीन पांडेय, विनोद दानी, मुकुल बल्यूटिया, वीर सिंह बिष्ट, राजू पाण्डे, बसन्त बल्लभ जोशी, दीपक जोशी, एल.एस. अधिकारी, नरेन्द्र मठपाल, मोहन पाण्डे, दीप चन्द्र जोशी, हेम पाण्डे, मोहित सुयाल, लाल सिंह पवार, संजय जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
To Top