उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) विधायक सुमित हृदयेश ने चिकित्सालय में दी हाईटेक जनरेटर की सौगात।।

Uttarakhand city news , हल्द्वानी

उप कारागार चिकित्सालय हल्द्वानी को विधायक सुमित हृदयेश ने दी Hi-Tech जनरेटर की सौगात

आज हल्द्वानी स्थित उप कारागार चिकित्सालय को विधायक निधि से प्राप्त Hi-Tech 82.5 KVA Silent CPCB IV+ जनरेटर का लोकार्पण विधायक सुमित हृदयेश द्वारा किया गया। इस अत्याधुनिक जनरेटर के स्थापित होने से अब चिकित्सालय एवं कारागार परिसर में विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से संभव हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, अहम फैसलों पर लगा सकती है मुहर ।।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि “कारागार जैसी संवेदनशील संस्थाओं में विद्युत आपूर्ति का सुचारू रहना अत्यंत आवश्यक है। आधुनिक तकनीक से युक्त यह जनरेटर न केवल चिकित्सालय के संचालन में सहायक होगा, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भविष्य में भी जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) लालकुआं से जयपुर होते हुए एक और लंबी दूरी की होली स्पेशल ट्रेन, इस दिन से होगी प्रारंभ ।।

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती शोभा बिष्ट, अधीक्षक उप कारागार श्री प्रमोद कुमार, पार्षद श्री शैलेन्द्र सिंह दानू, डॉ. मयंक भट्ट सहित विभागीय अधिकारी एवं कारागार के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) डीएम का विकास भवन में औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश।।

कार्यक्रम के अंत में कारागार प्रशासन ने विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया तथा जनहित में उनके निरंतर सहयोग की सराहना की।

Ad Ad
To Top