उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) लालकुआं नकली नोट प्रकरण. आज हुई आठवीं गिरफ्तारी ।।

लालकुआं में नकली नोट प्रकरण में आज एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है नकली नोट खपाने वाले गिरोह का एसएसपी नैनीताल ने किया था पर्दाफाश एक और सदस्य सलमान खाँ भी आया नैनीताल पुलिस की गिरफ्त में पुलिस ने पकड़े गए अपराधी के कब्जे से 500 के नकली नोट 39,500 रुपये बरामद किये है
अब तक गिरोह में शामिल 08 अभियुक्त हो चुके गिरफ्तार
प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग अभियान के अन्तर्गत लालकुआं पुलिस ने नकली नोट खपाने के गिरोह का पर्दाफाश किया था।
मामले में अन्य संलिप्त सदस्यों की भी गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश पर
डी0आर0वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में दिनांक 09-10-2024 को अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक- 09 अक्टूबर 01 अभियुक्त व 13/14 अक्टूबर को 06 अभियुक्तों को नकली नोट खपाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया था।
मामले में गहनता से जारी जांच के क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिनांक 14 अक्टूबर को सुभाष नगर बिन्दुखत्ता को जाने वाले मार्ग के पास से अभियुक्त सलमान खाँ को गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे से 500 रू0 के 79 नकली नोट कुल-39500 रू0, बरामद किया गया है।
अभियुक्तगणो को रिमाण्ड हेतु मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) डीएम ने बजुर्ग की खड़े होकर सुनी जन समस्या किया निस्तारण।।

गिरफ्तारी-
सलमान खाँ पुत्र अख्तर खाँ निवासी नगरिया कला थाना इज्जत नगर जिला बरेली

गिरफ्तारी पुलिस टीम-
1-व0 उ0नि0 हरेन्द्र सिंह
2-व0 उ0 नि0 दीपक बिष्ट
3-हे0 का0 त्रिलोक सिंह
4-का0 जितेंद्र बिष्ट
3-का0 सुनील कुमार

To Top