उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) चरस और दो नशे के सौदागर ।।

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर चरस के साथ गिरफ्तार

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और काठगोदाम थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 1133 ग्राम चरस बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) कैंचीधाम के पास महिला नदी में गिरी।।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने कालटैक्स नहर कवरिंग रोड, राजू सर्विस सेंटर के पास चेकिंग के दौरान दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर सोनू साहू निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा के पास से 607 ग्राम तथा कैलाश चन्द्र निवासी भीमताल के पास से 526 ग्राम चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से पहले की तैयारी, सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।।

दोनों के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

इस कार्रवाई में थाना काठगोदाम के उपनिरीक्षक रबिन्द्र राणा, कान्स्टेबल योगेश कुमार, तथा एसओजी के कान्स्टेबल भूपेन्द्र सिंह ज्येष्ठा और सन्तोष बिष्ट शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट (देहरादून) इस दिन से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ।।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने टीम की सराहना करते हुए ₹1500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Ad Ad
To Top