उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व. इस तरह से होगा आयोजन ।।

गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व भव्य श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा

हल्द्वानी, 28 अक्तूबर 2025 – सिख समाज द्वारा प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व आगामी 5 नवंबर को बड़े हर्ष, उत्साह और भक्ति भावना के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा, रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी के सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोजन की जानकारी दी।

कमेटी ने बताया कि 29 अक्तूबर से 3 नवंबर तक प्रभात फेरियां शहर के विभिन्न गुरुद्वारों से निकाली जाएंगी, जिनमें संगतें गुरबाणी का गायन करते हुए नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाएंगी। इसके बाद 4 नवंबर को शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक धार्मिक दीवान का आयोजन होगा। वहीं, 5 नवंबर को रामलीला ग्राउंड में विशाल पंडाल में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कीर्तनीय, ग्रंथी सिंह और कथा विचारक गुरबाणी विचार प्रस्तुत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या बढ़ी।।

कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगतें प्रेम और श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण करेंगी।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने “नाम जपना, कीरत करना और वंड छकना” का संदेश देते हुए सत्य, ईमानदारी और सेवा को जीवन का मूल बताया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) कथित नकल प्रकरण की जांच एकल सदस्यीय आयोग ने आज की लोक सुनवाई.जन संवाद ।।

इस मौके पर सरपरस्त सरदार अमरजीत सिंह बिंद्रा, मुख्य सेवादार वीरेंद्र सिंह चड्ढा, जसपाल सिंह कोहली, रणजीत सिंह नागपाल, हरजीत सिंह सच्चर, हरविंदर सिंह कुकरेजा, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, अमरजीत सिंह सेठी, जसपाल सिंह मालदार, चरणजीत सिंह बिंद्रा, सनी आनंद आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा कॉरिडोर बनेगा श्रद्धा, संस्कृति और समृद्धि का केंद्र — मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने की परियोजना की समीक्षा

कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं और समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का पालन करते हुए इस पावन पर्व में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हों।

Ad Ad Ad Ad Ad
To Top