उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी)ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी. इन छात्रों को मिला विदेशी कंपनियों में बड़ा पैकेज. दीजिए बधाई।।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के विविध क्षेत्रों के छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में आकर्षक पैकेजों पर नियुक्तियां

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के छात्रों ने हालिया कैंपस प्लेसमेंट में शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों के चार छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में आकर्षक पैकेजों पर नौकरियां मिली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)मुंबई में बेच रहा था नागराज सूप. 10 साल बाद उत्तराखंड एसटीएफ ने पकड़ा ।।

B.Tech के छात्र अनुराग भट्ट की इंफोसिस में नियुक्ति हुई। वहीं MBA के गौरव शाह को धनगार्ड दुबई की कंपनी में शानदार पैकेज पर नियुक्त किया गया है। हॉस्पिटलिटी मैनेजमेंट के छात्र मयंक शर्मा को दुबई के शेरटन ग्रैंड होटल में नौकरी मिली है। BBA के राहुल जोशी को (PwC) में नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)यूकेएसएससी ने इन पदों के लिए जारी किए एडमिट कार्ड।।

विश्वविद्यालय के निदेशक, डॉक्टर मनीष कुमार बिष्ट ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “हमें अपने छात्रों की सफलता पर गर्व है। यह उनकी कड़ी मेहनत, प्रतिभा और विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए उद्योगोन्मुखी शिक्षा का नतीजा है। यह प्लेसमेंट न केवल छात्रों के लिए बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव का क्षण है।”

To Top