उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) भारी बरसात के बावजूद अधिकारी मौके पर डटे।।

हल्द्वानी और आसपास के इलाके में सुबह से मूसलाधार बरसात, मौके पर डटे अधिकारी

हल्द्वानी : मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था उसी के अनुरूप सुबह से ही लगातार हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाके में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। बरसात से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं लगातार हुई बरसात से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) देर रात कार गिरी गहरी खाई में, चार हायर सेंटर रेफर।।

बरसात होते ही सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। रकसिया नाला, कलसिया नाला, सहित दमवाढुंगा, हाइडल गेट व जल भराव वाले कई इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान लगातार हो रही बरसात की वजह से जगह-जगह पानी ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे मानसून का रेडअलर्ट है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)माल रोड अब दिखेंगी 54 गोल्फ कार्ट; हर 2 रिक्शे वालों के हवाले 1 गोल्फ कार्ट

प्रशासन द्वारा लगातार नदी और नहर के किनारे रह रहे लोगों को सचेत किया जा रहा है। उधर गौला, नंधौर नदी का भी जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है जिसे प्रशासन की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।

Ad Ad
To Top