उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (हल्द्वानी) कांग्रेस उम्मीदवार ललित जोशी ने मेयर प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन।।

हल्द्वानी-: कुमाऊं की सबसे बड़ी नगर निगम हल्द्वानी में कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी ने नामांकन के अंतिम दिन आज कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बड़ा जुलूस निकाला और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । नामांकन से पहले श्री जोशी ने स्वराज आश्रम से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक ढोल-नगाड़ों के बीच निकाले गए जुलूस में कांग्रेस के प्रमुख नेता, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट समेत कई नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) डीजीपी का एक्शन,तीन पुलिस कर्मी निलंबित. विभागीय कार्रवाई के आदेश।।

पार्टी कार्यालय स्वराज आश्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ललित जोशी ने कहा कि वे भाजपा के प्रत्याशी के खिलाफ अपनी जीत को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का भारी समर्थन उन्हें मिल रहा है और वे अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के सहयोग से कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करेंगे।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा के मेयर ने जनता को निराश किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता भाजपा से जवाब लेगी और ललित जोशी को मेयर चुनेगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी कांग्रेस की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि नगर निगम में सड़क, बिजली, पानी जैसी समस्याओं से जनता त्रस्त है, और इस बार कांग्रेस को जनसमर्थन मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) आज से बदलेगा मौसम,झमाझम बरसात बर्फबारी के बीच येलो अलर्ट ।।

हल्द्वानी में कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी के नामांकन ने पार्टी में उत्साह और जोश भर दिया है।

Ad
To Top
-->