उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (हल्द्वानी)आयुक्त को मिली नव निर्वाचित ग्राम प्रधान की शिकायत, ओबीसी प्रमाण पत्र निरस्त, कार्रवाई के निर्देश ।

हल्द्वानी 30 दिसम्बर

श्री इबराम अली पुत्र मी० हनीफ, निवासी सरोवरनगर पोस्ट कैलासखेडा, तहसील गदरपुर, जिला उधमसिंहनगर द्वारा कुमाऊं आयुक्त कार्यालय में एक शिकायत प्रस्तुत की गई है कि, मौ० दानिश पुत्र जमील अहमद पुत्र मौ० हनीफ निवासी सरोवरनगर पोस्ट केलाखेड़ा, तहसील गदरपुर जिला उधमसिंहनगर द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र प्राप्त कर निर्वाचन वर्ष 2025 में ग्राम प्रधान के पद के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा गया और यह विजयी रहे हैं। मौ० दानिश का ओ०बी०सी० का प्रमाण पत्र गलत बना है वह सामान्य जाति के हैं और चुनाव हेतु किए जाने वाले नामांकन से पहले ही ओ०बी०सी० प्रमाण पत्र निरस्त भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

इस तथ्य की जानकारी तत्कालीन रिटर्निग आफिसर के संज्ञान में लाई गई परन्तु उनके द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। मो० दानिश वर्तमान में भी ग्राम प्रधान के पद पर बने हुए है। मो० दानिश द्वारा उक्त प्रमाण पत्र को बहाल किए जाने हेतु कोई चाराजोई भी नहीं की गई है। शिकायती प्रार्थनापत्र दिनांक 20.12.2025 के संबंध में शिकायतकर्ता, विपक्षी, तहसीलदार, गदरपुर एवं डी०पी०आर०ओ० उधमसिंहनगर, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के समक्ष उपस्थित हुए।
शिकायतकर्ता को निर्देशित किया गया कि वह इस आशय का शपथपत्र प्रस्तुत करें कि मो0 दानिश का ओ०बी०सी० प्रमाण पत्र निरस्त हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) गौला ,कोसी, नंधौर नदी में रिकॉर्ड खनन, राजस्व आय बढ़ी।।

इस संबंध में आयुक्त कुमाऊं मंडल द्वारा डीपीआरओ को निर्देश दिए गए कि शपथ पत्र प्राप्त होने के उपरांत वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Ad Ad
To Top