उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (हल्द्वानी) क्रिसमस और नव वर्ष. यहां रहेगा डाइवर्जन प्लान लागू ।।

क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट एवं नव वर्ष जश्न के दौरान निर्बाध, सरल व सुगम यातायात व्यवस्था हेतु SSP NAINITAL मंजुनाथ टीसी ने की महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन, तैयारियां शुरू

अपने गंतव्य तक सरलता से पहुँचने हेतु वाहनों पर स्टिकर व्यवस्था लागू करने का लिया अहम निर्णय

*क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट एवं नव वर्ष* के अवसर पर नैनीताल जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों—नैनीताल, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, श्री कैंची धाम, रामनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की अत्यधिक आमद को दृष्टिगत रखते हुए, *एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्ययोजना* तैयार की गई है।

 बुधवार को एसएसपी नैनीताल द्वारा एसपी यातायात/क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, एसपी संचार श्री रेवधर मठपाल व सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारियों* के साथ गोष्ठी आयोजित कर निम्न सरल यातायात को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—

🔹 प्रमुख निर्णय एवं निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) हल्द्वानी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी यह जारी हुआ बजट ।।

✔️ जनपद के बॉर्डर पर ही वाहनों का रूट निर्धारण कर अलग–अलग रंग के रूट स्टीकर लगाए जाएंगे, वाहन अपने निर्धारित रूट पर ही संचालित होंगे।

✔️ 22 दिसम्बर 2025 की रात्रि से ही यातायात पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। हल्द्वानी, लालकुआं, भवाली एवं रामनगर से डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा।

✔️ हर मुख्य प्वाइंट व बैरियर पर उप निरीक्षक रैंक के अधिकारी की ड्यूटी लगाकर जिम्मेदारी फिक्स की जाएगी।

✔️ यातायात को दुरुस्त रखने हेतु दो पालियों में ड्यूटी व्यवस्था, साथ ही चैलेंजिंग प्वाइंट्स पर थाना/चौकी प्रभारी स्वयं ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले डीजी आईटीबीपी ।।

✔️ नैनीताल में पार्किंग फुल होने से ही पहले शटल सेवा तत्काल प्रारंभ की जाएगी, आवश्यकतानुसार अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।

✔️ कैंची धाम क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने हेतु भवाली सेनिटोरियम से शटल सेवा संचालित की जाएगी।

✔️ गडप्पू बैरियर सहित अन्य प्रमुख बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

✔️ चयनित बैरियरों पर डेस्टिनेशन आधारित रूट स्टीकर लगाए जाएंगे जिससे पर्यटकों सरलता से अपने गंतव्य तक पहुँच सके।

✔️ मोबाइल पार्टियों की तैनाती कर लगातार रूट पेट्रोलिंग एवं रूट क्लीयर कराया जाय।

✔️ नैनीताल तिराहा नया गांव, लालकुआं, सुभाषनगर बैरियर, तीनपानी, कुवरपुर-चोरगलिया, भीमताल तिराहा, रूसी सहित अन्य महत्वपूर्ण बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) अब इस जनपद में रोजगार मेला. 1500 पदों की भर्ती के लिए आ रही है बड़ी कंपनी।।

✔️ जनपद के बॉर्डर एवं प्रमुख बैरियरों पर बड़े डायवर्जन फ्लैक्सी बोर्ड लगाए जाएंगे।

✔️ डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवा एवं बैरियर सूची समय से तैयार कर व्यापक प्रचार–प्रसार किया जाएगा।

उद्देश्य-

पर्यटकों एवं आमजनमानस को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यातायात सुविधा प्रदान करते हुए उन्हें बिना किसी असुविधा के उनके गंतव्य तक पहुंचाना।

गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी-

 क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित कुमार पांडे, क्षेत्राधिकारी नैनीताल श्री रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार, निरीक्षक एलआईयू श्री ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा, प्रभारी यातायात हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, सीपीयू प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, थानाध्यक्ष मुखानी, काठगोदाम सहित थाना व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Ad
To Top