उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (हल्द्वानी) बेतालघाट फायरिंग मामला इन पर लगी गैंगस्टर ।।


फायरिंग से दहशत फैलाने वाले गिरोह पर SSP नैनीताल की बड़ी कार्रवाई

गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू समेत 16 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज

नैनीताल। अपराधियों पर सख्ती बरतते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले कुख्यात गैंग के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

चुनाव में चली थीं गोलियां

बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थक ने प्रतिद्वंदी खेमे पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस गंभीर घटना में शामिल गैंग लीडर अमृतपाल उर्फ पन्नू पुत्र निंदर सिंह निवासी गदरपुर, उधम सिंह नगर समेत उसके 16 सदस्यीय गिरोह के खिलाफ थाना बेतालघाट में FIR दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

गैंगस्टर एक्ट में फंसे 16 बदमाश

मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने 23 अगस्त 2025 को FIR संख्या 12/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर दिया। गैंग में शामिल सदस्य हैं –
अमृतपाल उर्फ पन्नू, गुरजीत सिंह उर्फ पारस, प्रदीप सिंह उर्फ सोकर, वीरेंद्र उर्फ विक्की आर्य, पंकज पपोला, प्रकाश भट्ट, रविंद्र उर्फ रवि, यश भटनागर उर्फ यशु, दीपक सिंह रावत, हेमंत बलोदी, रोहित पांडे, संदीप खोलिया, मनोज खोलिया, निक्कू शाही, संदीप बधानी और राहुल बधानी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

लंबा आपराधिक इतिहास

  • गैंग लीडर अमृतपाल और गुरजीत सिंह पर पहले से ही रामनगर थाने में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।
  • प्रदीप सिंह उर्फ सोकर पर 07 मुकदमे दर्ज हैं।
  • हेमंत बलोदी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज है।
  • रोहित पांडे पर भी 07 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें 307, आर्म्स एक्ट, लूट और धमकी जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)नदी में शव मिलने से सनसनी. एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ।।

अपराध का नेटवर्क

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह संगठित होकर मारपीट, फायरिंग, तलवारबाजी, लूटपाट, चाकूबाजी और जनता को डराने-धमकाने जैसे अपराध करता रहा है। इनकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल था।

SSP का सख्त संदेश

एसएसपी मीणा ने साफ कहा कि –
“नैनीताल पुलिस की नीति जीरो टॉलरेंस है। अपराधियों को संरक्षण नहीं मिलेगा, सीधे जेल भेजा जाएगा।”


Ad Ad
To Top