उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) पलक झपकते आग का गोला बनी ट्रैक्टर ट्रॉली ।।

हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के सुंदरपुर रेक्वाल गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खेत से गेहूं की फसल लेकर घर लौट रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारियों ने सूखी फसल को चंद सेकंड में आग के गोले में बदल दिया।
देखते ही देखते धू-धू कर जली ट्रॉली
मिली जानकारी के अनुसार किसान भवान सिंह बिष्ट की कटी हुई गेहूं की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लाई जा रही थी। जैसे ही वाहन सुंदरपुर रेक्वाल गांव के पास पहुंचा, ऊपर से गुजर रही ढीली बिजली लाइन से घर्षण हुआ और शॉर्ट सर्किट हो गया। सूखी फसल होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया और पूरी ट्रॉली को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना अचानक हुआ कि ट्रैक्टर चला रहे रमेश चंद्र को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की तेज लपटों में घिरकर वह गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान नीरज रेक्वाल और ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और निजी वाहनों से तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

To Top