उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी)लीजिए बन गई जमरानी बांध की डायवर्जेंट टनल ।।

हल्द्वानी

जमरानी बहुद्देशीय परियोजना के अंतर्गत डायवर्जन टनल 2. (8.10 मीटर व्यास) की 600 मीटर लंबाई की खुदाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है। यह कार्य फरवरी 2025 में प्रारंभ हुआ था और जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए न्यूनतम समय में पूरा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)सीएम धामी ने किया राजस्व लोक अदालत का शुभारम्भ।।

इस उपलब्धि से परियोजना के अगले चरण लाइनिंग एवं अन्य संरचनात्मक कार्यों के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ है, जो वर्तमान में तीव्र गति से प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) विशेष सचिव गृह को बनाया नोडल अधिकारी ।।

परियोजना अधिकारियों एवं टीम के समन्वित प्रयासों से यह महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल हुआ है, जिससे क्षेत्र के विकास, सिंचाई एवं जल प्रबंधन को बल मिलेगा।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर एम० के० खरे महाप्रबंधक, बी०बी० पाण्डे, ललित बिष्ट उप महाप्रबंधक,अजय पंत एवं योगेश काण्डपाल परियोजना प्रबंधक, उमेश अग्रवाल परियोजना प्रबंधक, Afcons Infrastructure Ltd सहित पी०आई०यू० जमरानी साइट के समस्त फील्ड स्टाफ उपस्थित रहे।

To Top