उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी)होली व रमजान को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच ।।

होली व रमजान को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच
नैनीताल/रामनगर, 24 फरवरी 2026। होली एवं रमजान पर्व को देखते हुए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद नैनीताल में सघन जांच अभियान चलाया। आयुक्त/सचिव, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड, देहरादून तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में रामनगर क्षेत्र एवं हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में बाहरी जनपदों और राज्यों से आने वाले लगभग डेढ़ दर्जन वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) विधायक सुमित हृदयेश ने ली अधिकारियों की बैठक, ।।


अभियान का नेतृत्व उपायुक्त, खाद्य संरक्षा कुमाऊँ मंडल डॉ. आर.एस. कठायत ने किया। निरीक्षण के दौरान छह वाहनों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इनमें खुला दूध के चार नमूने, ड्राई फूड (मेवा) के दो नमूने, रसभरी मिठाई का एक नमूना, आटा का एक नमूना तथा बोतलबंद पानी का एक नमूना शामिल है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अब रेस्टोरेंट में रोबोट संभालने रहे है काम ।।


वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर श्री असलम खां ने बताया कि क्षेत्र के आधा दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्वीट कॉर्न एवं फूट एंड वेजिटेबल प्रोडेक्ट के एक-एक नमूने संग्रहित कर जांच हेतु भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा नैनीताल ने वाहन चालकों को खाद्य सामग्री के परिवहन के समय क्रय-विक्रय बिल साथ रखने के निर्देश दिए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जनपदभर में निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Ad
To Top