उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) 58 साल की उम्र में हुआ अवैध संबंध का शक. की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार ।।

:


वनभूलपुरा में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पारिवारिक कलह बना वजह

हल्द्वानी (नैनीताल)। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को बनभूलपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नी के सिर पर ईंट से वार कर हत्या की थी।

जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2025 को रुखसार पत्नी सलमान निवासी शमीम पीसीओ वाली गली, इन्द्रानगर, बड़ी रोड, बनभूलपुरा की तहरीर पर थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 245/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र एवं सीओ सिटी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) गोरखपुर से पहुंचे महाप्रबंधक रेलवे, किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण ।।

टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इन्तजार हुसैन पुत्र अली रज़ा (उम्र 58 वर्ष), निवासी मलिक का बगीचा, पानी की टंकी के पास, बनभूलपुरा को 24 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पारिवारिक कलह और पत्नी के कथित अवैध संबंधों से मानसिक रूप से परेशान रहता था। 23 अक्टूबर को विवाद बढ़ने पर गुस्से में उसने घर में रखे ईंट के टुकड़े से पत्नी शाहीन के सिर पर कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।

Ad Ad
To Top