उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी)जब दुकानदार ने गलती से गजक के डिब्बे में रखी ढाई लाख की रकम दे दी महिला को ।।

गलती से रखे थे गजक के डिब्बे में रुपए गजक की जगह दे दी नोटों की गड्डी।।

हल्द्वानी। त्योहारों के मौसम में जहां चोरी-चकारी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, वहीं हल्द्वानी पुलिस ने अपनी सतर्कता और संवेदनशीलता का ऐसा उदाहरण पेश किया जिसने सबका दिल जीत लिया। जोशी गजक भंडार के मालिक के 2.5 लाख रुपए पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद कर वापस लौटा दिए।

मामला नवाबी रोड, जगदंबा नगर हल्द्वानी का है। दुकान स्वामी खीम चंद्र जोशी ने अपनी दुकान में काउंटर के पास एक गजक के डिब्बे में 2.5 लाख रुपए रखे थे। दोपहर के समय वे घर भोजन करने चले गए। इस बीच एक महिला गजक का ऑर्डर देने आई। दुकान में मौजूद कर्मचारी ने गलती से वही डिब्बा — जिसमें नकदी रखी थी — महिला को गजक समझकर दे दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) तीन घंटे यहां ऐसा रहेगा मौसम।।

जब जोशी घर से लौटे तो उन्हें रुपए गायब मिले। घबराए जोशी ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले और तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)ट्रांसपोर्ट नगर को मिलेगी नई पहचान, जनरल बिपिन रावत के नाम पर ट्रांसपोर्ट नगर का नाम दिए जाने की उठी मांग।।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर कंट्रोल रूम और सीसीटीवी टीम ने सक्रियता दिखाते हुए महिला की गाड़ी की पहचान कर उसे ट्रेस किया। काफी प्रयासों के बाद कुसुमखेड़ा निवासी महिला से संपर्क कर रुपयों से भरा डिब्बा बरामद किया गया।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई और नकदी सुरक्षित रूप से दुकान स्वामी को सौंप दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) खाद्य तेल की ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, सरकार एक बार प्रयोग किये गये खाद्य तेल को नहीं होने देगी दोबारा प्रयोग,तैयारी हुई तेज ।।

रुपए वापस पाकर गजक भंडार के स्वामी भावुक हो गए और उन्होंने नैनीताल पुलिस का आभार जताया।
सतर्कता और ईमानदारी की मिसाल बनी पुलिस टीम

जितेंद्र बुराठोकी, प्रभारी (CCTV) हल्द्वानी

एच.ओ. आराधना (CCTV)

एच.ओ. निहाल उपाध्याय (CCTV)

कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट (CCTV)
त्योहारी भीड़ में पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता ने न सिर्फ व्यापारी का विश्वास लौटाया, बल्कि यह साबित किया कि नैनीताल पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर है।

Ad Ad
To Top