उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) महिला पर फिर गुलदार का हमला गंभीर महिला एयरलिफ्ट कर एम्स भेजी गई ।

uttarakhand city news

देवराड़ी तल्ली में घास लेने गयी महिला पर गुलदार ने किया हमला

घायल महिला को तत्काल मिला उच्च स्तरीय उपचार, गुलदार हमले के बाद जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई से एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया एम्स

पौड़ी
विकासखंड पोखड़ा के देवराड़ी तल्ली गांव में बुधवार को 36 वर्षीय कंचन देवी पर घास लेने के दौरान अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कंचन देवी को स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  थल्ली की साधना रावत बनीं आत्मनिर्भर, ग्रामोत्थान परियोजना से मिली नयी पहचान

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने घटना का संज्ञान लेते ही बिना एक पल गंवाए उन्नत उपचार की दिशा में निर्णायक कदम उठाए। जमीनी स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं तुरंत शासन से एयर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उनकी लगातार मॉनिटरिंग और त्वरित समन्वय के चलते कुछ ही समय में एयर एम्बुलेंस सतपुली पहुँची, जहाँ से घायल कंचन देवी को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)यहां प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्ती: मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच को भेजे गए ।।

जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल रेखा आर्य ने स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय और उल्लेखनीय भूमिका निभायी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

घटना के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर देवराड़ी तल्ली व आसपास के क्षेत्रों में वन विभाग की टीमों की गश्त बढ़ा दी गयी है। ग्रामीणों को संवेदनशील क्षेत्रों में अकेले न जाने, समूह में गतिविधियाँ करने और सतर्क रहने के संबंध में लगातार जागरुक किया जा रहा है।

Ad Ad
To Top