उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(लालकुआं)सेंचुरी पल्प एंड पेपर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस. मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कौल ने किया ध्वजारोहण।।

लालकुआं-: सेंचुरी पल्प एंड पेपर में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर कंपनी के एडीएम ब्लॉक में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कौल ने ध्वजारोहणकर झंडे को सलामी दी उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी सशक्त हो सकता है जब देश के कामगार लगन मेहनत के साथ उद्योगों को बुलंदियों की ओर ले जाए जिससे समृद्ध भारत का निर्माण होगा वही कारखाने की आर्थिक स्थिति और समृद्ध होगी ।
उन्होने कहा प्रत्येक कामगार को अपने अधिकारो के साथ ही कर्तव्यो के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करना होगा ताकि राष्ट्र उन्नति की ओर तेजी से अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों ने देश की आजादी के लिये अपनी जान गंवाई तथा देशवासियों के सामने अपने जीवन मूल्य रखे है। हमें अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के निर्वहन करने के साथ आने वाली पीढी के लिए भी सुनहरे भविष्य का निर्माण करना भी हमारा कर्वव्य है।
साथ ही उन्होंने संस्था के विकास में टीम भावना के साथ एकजुट होकर संस्थान के विकास में कार्य करने का आह्वान किया. इस दौरान कारखाने के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचआर एंड आईआर ए पी पांडे. परितोष राय. अमित गंगवाल. अरविंद त्यागी.संजय यादव.नरेश चंद्र के अलावा कार्यक्रम का संचालन कारखाना प्रबंधक एसके बाजपेई ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  (नशीला मेडिकल स्टोर) नशे का राजकुमार गिरफ्तार, STF कार्रवाई [गदरपुर]

Ad
To Top