उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)करवाचौथ पर महिलाओं के लिए अवकाश घोषित, शासनादेश जारी।

Uttarakhand City news dehradun


करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित, 10 अक्टूबर को सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थान रहेंगे बंद

देहरादून, 09 अक्टूबर 2025।
उत्तराखण्ड शासन ने प्रदेशभर की महिला कर्मचारियों को करवा चौथ पर्व के अवसर पर विशेष राहत दी है। शासन ने शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों व शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाहन खाई में गिरा तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत ।।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि माननीय राज्यपाल ने इस निर्णय को सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

अधिसूचना पर सचिव विनोद कुमार सुमन के डिजिटल हस्ताक्षर के साथ जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल महिला कर्मचारियों के लिए मान्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) विजिलेंस की एक और बड़ी कार्रवाई, लीडिंग फायरमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार ।।

गौरतलब है कि करवा चौथ का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, जिसमें महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) घास कटते समय महिला खाई में गिरी,दर्दनाक मौत ।।

अधिसूचना की प्रतिलिपि उच्च न्यायालय, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और संबंधित सभी विभागाध्यक्षों को भेजी गई है।


Ad Ad
To Top