Uttarakhand city news
Ramnagar महाप्रबंधक, पूर्वाेत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा,अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने कोच केयर सेन्टर रामनगर एवं रामनगर रेलवे स्टेशन का गहन संरक्षा निरीक्षण किया।
महाप्रबंधक ने कोचिंग केयर सेंटर पर सी.बी.सी.गेज बॉक्स, पोल व्हील सिम्युलेटर, सी.बी.सी.पॉपुलर गेज, बफर हाइट गेज सी.बी.सी., हैंड ब्रेक इंडिकेटर, 3 प्वाइंटर व्हील, डायमीटर गेज विनर अल्ट्रासोनिक थिकनेस गेज आदि यंत्रों की कार्यप्रणालियों के बारे में अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों से पूछा एवं इनसे संबंधित संरक्षा जानकारियों को साझा किया। इसके बाद उन्होंने फिटर रूम, मशीन रूम, स्क्रैप रूम, बायो टॉयलेट लैब, मैकेनाइज्ड क्लीनिंग तथा बायो टॉयलेट अनुरक्षण रूम का निरीक्षण किया। वाशिंग पिट निरीक्षण के दौरान उन्होंने पानी की खपत को कम करने का निर्देश दिया। रोलिंग पॉइंट पर कार्यरत कर्मचारी से संरक्षा के प्रति बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में पूछा तथा ड्यूटी के समय सभी पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने का निर्देश दिया।
महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किये गये रामनगर स्टेशन का निरीक्षण कर यहाँ पर किए गए विकास कार्याे के प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारों हेतु उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आधुनिक प्रतीक्षालय कक्ष तथा दिव्यांगजनों के लिए सहयोग बूथ एवं पुनर्विकसित किए गए आरक्षण भवन का भी गहन निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने रामनगर स्टेशन के स्टेशन पैनल कक्ष एवं संरक्षा उपकरणों का निरीक्षण कर संरक्षित परिचालनिक सुविधाओं का संज्ञान लिया।
ज्ञातव्य हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों की आधुनिक सुख सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए रामनगर स्टेशन का पुनर्विकास का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें आधुनिक प्रतीक्षालय कक्ष, मॉडर्न टॉयलेट ब्लॉक, स्टेशन भवन के फसाड, प्लेटफार्म का उच्चीकरण, जीआरपी पोस्ट,आरक्षण भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश एवं निकास द्वार,सिस्टमैटिक नालिया, 4वें पीपी शेल्टर,साइनेज एवं लाइटिंग तथा गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए टेक्सटाइल पथ,वाटर बूथ, टिकट काउंटर,टॉयलेट,रैंप,पार्किंग तथा इनके सहायता के लिए एक सहयोग बूथ की भी व्यवस्था की गई है। रामनगर रेलवे स्टेशन के परिसर में नव स्थापित हाथी एवं बाघ की आकृतियां यात्रियों के सेल्फी प्वाइंट के रूप में आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।




