Uttarakhand city news पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक कुमाऊं मण्डल के दौरे पर आ रहे है , वे अमृत भारत स्टेशन व कोचिंग डिपो का करेंगे निरीक्षण
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक एवं महानिदेशक, अ.अ.मा.सं. श्री उदय बोरवणकर के निरीक्षण कार्यक्रम के तहत रामनगर स्टेशन को विशेष महत्व दिया गया है। निर्धारित यात्रा कार्यक्रम के अनुसार श्री बोरवणकर 8 फरवरी 2026 को रामनगर पहुंचेंगे।
रामनगर
दौरे के दौरान महाप्रबंधक द्वारा अमृत भारत स्टेशन रामनगर एवं कोचिंग डिपो रामनगर का गहन निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, स्टेशन विकास कार्यों, संरक्षा मानकों तथा परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
इसके पश्चात 9 फरवरी 2026 को श्री बोरवणकर रामनगर से मुरादाबाद के बीच रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करेंगे, जिसमें रेल ट्रैक, सिग्नल प्रणाली एवं संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।
रेल प्रशासन द्वारा इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने एवं निरीक्षण कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। महाप्रबंधक के इस दौरे से रामनगर स्टेशन के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




