उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)लालकुआं में गैस का संकट गहराया. विकल्प के रूप में भारत गैस एजेंसी खोलने की बढ़ी मांग।।

लालकुआं में बढ़ती गैस मांग और आपूर्ति संकट को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। क्षेत्र में रसोई गैस की कमी के चलते उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ जैसे विस्तृत क्षेत्रों में वर्तमान में केवल Indian Oil Corporation (इंडेन) की एक ही गैस एजेंसी संचालित है, जो पूरे क्षेत्र की मांग को पूरा करने में असमर्थ साबित हो रही है। बढ़ती आबादी और गैस उपभोक्ताओं की संख्या के बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था न होने से समस्या और गंभीर हो गई है।
इसी के चलते अब क्षेत्रवासियों ने सरकार से मांग की है कि Bharat Petroleum (भारत गैस) की एक नई एजेंसी लालकुआं में जल्द खोली जाए, ताकि इंडेन के विकल्प के रूप में उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। लोगों का मानना है कि नई एजेंसी खुलने से गैस की उपलब्धता बेहतर होगी और लंबी कतारों से निजात मिल सकेगी।
स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को भी मजबूर हो सकते हैं।

To Top