उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष.और इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी।।


गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य में आगामी चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)ट्रांसपोर्ट नगर को मिलेगी नई पहचान, जनरल बिपिन रावत के नाम पर ट्रांसपोर्ट नगर का नाम दिए जाने की उठी मांग।।

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार —

  1. श्री प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  2. डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)याद किए गए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर,सीएम धामी ने पुष्पांजलि की अर्पित ।।

वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को पार्टी ने कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल और योगदान की सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगी ठड,यहां होगी बरसात।।

सूत्रों के अनुसार, नए अध्यक्ष गणेश गोदियाल को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


Ad Ad
To Top