उत्तराखण्ड विधान सभा का प्रथम सत्र 9 मार्च से भराड़ीसैंण में
देहरादून, 19 फरवरी 2026।
उत्तराखण्ड विधान सभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, माननीय राज्यपाल ने वर्ष 2026 के लिए पंचम उत्तराखण्ड विधान सभा के प्रथम सत्र को आहूत कर दिया है। यह सत्र सोमवार, 09 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से आयोजित होगा।

सत्र का आयोजन विधान सभा भवन, भराड़ीसैंण, गैरसैंण, जनपद चमोली में किया जाएगा। सचिवालय के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं। आगामी सत्र में सरकार द्वारा महत्वपूर्ण विधायी एवं वित्तीय कार्यों के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।




