उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस,आर्य भट्ट से गगनयान तक: का भव्य आयोजन ।।

हल्द्वानी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 का भव्य आयोजन

हल्द्वानी, -: यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस वर्ष की थीम थी: “आर्यभट्ट से गगनयान तक: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं की ओर”।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शंकर कोरंगा और विशिष्ट अतिथि मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’ रहे। इस अवसर पर एरीज नैनीताल के वैज्ञानिक डॉ. मोहित जोशी और प्रोफेसर डॉ. नवल लोहनी ने विद्यार्थियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)सुबह तड़के चेकिंग के दौरान थार चालक ने तीन पुलिस कर्मियों को मारी टक्कर, हायर सेंटर रेफर।।

पीसीएस अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के हर वर्ग तक वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रीय उपलब्धियों को पहुँचाने में सहायक होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त, सीएम धामी ने ली कुशलक्षेम की जानकारी — बड़ा हादसा टला ।।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, भाषण, गायन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता विजेता: छाया, अब्दुल अहद, ओवैस, दिव्यांशी, अंकिता

एकल गीत प्रतियोगिता: आदित्य, योगिता, वैभव, विधि, कार्तिक

भाषण प्रतियोगिता: साक्षी, रिया, देवेश, योगिता

मुख्य अतिथि श्री शंकर कोरंगा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) इस दिन बंद हो रहे हैं श्री केदारनाथ धाम के कपाट, हुई बैठक।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आनंद बिष्ट ने सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने किया। शोभा चारक ने स्वागत गीत पर विशेष प्रस्तुति दी और शर्मिंष्ठा बिष्ट ने अपने गायन से कार्यक्रम को सजाया। कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति के कलाकारों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया।

Ad Ad Ad Ad Ad
To Top