
देहरादून से बड़ी खबर आ रही है भाजपा प्रत्याशी ने लगातार बढ़त बनाते हुए कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है।
दून नगर निगम में भाजपा के सौरभ थपलियाल 29 हजार मतों से आगे, निर्णायक बढ़त बने हुए हैं।

देहरादून नगर निगम चुनाव में शुरुआती रुझान से ही बढ़त बनाकर चल रहे मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल 29 हजार मतों से आगे हैं। अब तक 4.31 लाख मतों में से डेढ़ लाख मतों की गिनती पूरी की जा चुकी है।
मतगणना अभी जारी।
मेयर पद पर कांग्रेस के वीरेंद्र पोखरियाल दूसरे स्थान हैं और उन्हें 48 हजार मत मिले हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रविंद्र आनंद कोसों दूर हैं। वह चौथे स्थान पर चल रहे हैं और उन्हें अब तक महज 868 वोट ही मिल सके हैं। वह नोटा से भी पीछे हैं

