उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-अल्मोड़ा कार खाई में गिरी एक की मौत चार लोग घायल।

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामले में आज अल्मोड़ा में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है शादी समारोह में शामिल होने आ रहे परिवार की कार गहरी खाई में गिर गयी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 10 साल के मासूम समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक महिला को हल्की चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) मौसम विभाग ने तापमान को लेकर जारी की बड़ी अपडेट ।।

हादसा मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक तहसील द्वाराहाट के राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र जालली में चनोली-बहल के पास कार संख्या DL3CCU 6645 जो दिल्ली से डहल (जलाली) आ रही थी। डहल के पास करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। वाहन में चार लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड. का पोर्टल अस्थाई रूप से बंद, इस दिन तक खुलने की है संभावना ।।

तहसीलदार लीना ने बताया कि घायल देवेंद्र सिंह बोहरा पुत्र बचे सिंह बोहरा, उम्र 40 वर्ष ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे दम तोड़ दिया। जबकि भूपेंद्र सिंह बोहरा पुत्र बचे सिंह बोहरा, उम्र 31 वर्ष, पारस पुत्र देवेंद्र सिंह बोहरा, उम्र 10 वर्ष को उपचार के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया गया है। दोनो की हालत गंभीर है। जबकि कविता बोरा पत्नी देवेंद्र सिंह को हल्की चोट होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।

Ad Ad
To Top