उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)पत्रकार कल्याण कोष एवं सम्मान पेंशन समिति में चार गैर सरकारी सदस्य नामित ।।

पत्रकार कल्याण कोष एवं सम्मान पेंशन समिति में चार गैर सरकारी सदस्य नामित
उत्तराखण्ड शासन का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार ने पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित “पत्रकार कल्याण कोष/मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना” के संचालन हेतु गठित समिति में चार गैर सरकारी सदस्यों को नामित किया है। चयनित सदस्यों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) चौदह साल का बनवास हुआ समाप्त. इन कर्मियों के लिए आया दुग्ध संघ में रामराज्य।।

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश (दिनांक 26 नवम्बर 2025) के अनुसार निम्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों को समिति में शामिल किया गया है—

क्र.सं.संगठन का नामप्रतिनिधि
1स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (SUWJ), सितारगंजश्री लक्ष्मण सिंह नेगी
2मीडिया राइट, उत्तराखण्ड, देहरादूनश्री गिरीश तिवारी
3अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशनश्री अमित कुमार शर्मा
4ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशनश्रीमती शशि शर्मा

आदेश के अनुसार बैठक के दौरान इन सदस्यों को समूह-‘ख’ के राजपत्रित अधिकारी के समतुल्य यात्रा एवं दैनिक भत्ता देय होगा। समिति से संबंधित अन्य सभी कार्यक्षेत्र एवं दायित्व संबंधित नियमावली के तहत निर्धारित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) तीन घंटे यहां ऐसा रहेगा मौसम।।

यह आदेश तात्कालिक प्रभाव से लागू किया गया है।
विभाग ने आदेश की प्रतिलिपि महालेखाकार, सचिव सूचना, मुख्य कोषाधिकारी, लेखा प्रभाग एवं सभी जिला सूचना अधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)लालकुआं में श्रीराम कथा से पहले भव्य कलश यात्रा की तैयारियाँ प्रारंभ, महिलाओं में दिख रहा है खास उत्साह

पत्रकार संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे “मीडिया हित में महत्वपूर्ण पहल” बताया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे पत्रकारों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

Ad Ad
To Top