Uttarakhand city news lalkuan रेलवे से बड़ी खबर आ रही है रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे ने मुंबई सेंट्रल तक साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है इस ट्रेन की शुरुआत होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए की है।
पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
पहली विशेष ट्रेन संख्या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रहेगी। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:55 पर मुंबई सेंट्रल से चलकर 11:23 पर बोरीवली दोपहर 1:00 बजे वापी तथा 2:14 पर सूरत 4:05 पर बड़ोदरा तथा रात्रि में 8:15 पर रतलाम नागदा तथा मध्य रात्रि 12:40 पर कोटा गंगापुर सिटी हिंडौन सिटी तथा सुबह तड़के 5:03 पर भरतपुर से ट्रेन छूट कर सुबह 6:55 पर मथुरा 7:42 पर हाथरस सिटी 8:50 पर कासगंज 9:46 पर बदायूं 10:45 पर बरेली जंक्शन 11:30 पर बरेली सिटी 11:23 पर इज्जत नगर से पहुंचने के बाद यह ट्रेन 12:20 पर बहेरी 12:38 पर किच्छा और 1:10 पर यह ट्रेन लालकुआं पहुंचेगी इसके बाद 1:48 पर हल्द्वानी से यह ट्रेन छूट कर दोपहर 2:30 पर गुरुवार को यह ट्रेन काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी इसके अलावा ट्रेन संख्या 09076 गुरुवार को ही काठगोदाम से शाम 5:30 पर छूट कर यह ट्रेन 5:50 पर हल्द्वानी 6:25 पर लाल कुआं 707 मिनट पर शाम किछ 7:25 पर बहेड़ी रात्रि 8:03 पर इज्जत नगर तथा रात्रि 8:42 पर बरेली जंक्शन 9:26 पर बदायूं रात्रि 11:30 पर कासगंज से यह ट्रेन चलकर रात्रि 11:48 पर हाथरस तथा मध्य रात्रि 1:10 पर मथुरा, भरतपुर, गंगापुर, सिटी से चलकर यह ट्रेन सुबह 6:40 पर कोटा,नागदा तथा सुबह 10:30 पर रतलाम और दोपहर 2:40 पर बड़ोदरा, सूरत, वलसाड, होते हुए यह ट्रेन रात्रि 9:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी ।।
इसका स्टॉपेज वडोदरा, रतलाम, कोटा, मथुरा, कासगंज, बरेली, लालकुआं और हल्द्वानी सहित प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। कुल दूरी लगभग 1586 किलोमीटर होगी, जिसे ट्रेन करीब 27 घंटे में तय करेगी। रेलवे से आ रही जानकारी के अनुसार यह ट्रेन 25 फरवरी बुधवार को मुंबई सेंट्रल से होगी जो की मार्च महीने में चार, 11 और 18 तथा 25 मार्च को संचालित की जाएगी, जबकि लालकुआं से इस ट्रेन का संचालन 26 फरवरी गुरुवार 5 मार्च 12 मार्च 19 मार्च 26 मार्च कुल पांच फेरों के लिए किया जाएगा।।




